top of page

आरवाईए, हिलसा का दूसरा प्रखंड सम्मेलन 9 जनवरी, 2024 को संपन्न।

Updated: Jan 17, 2024


ree

सम्मेलन से 21 सदस्यीय प्रखंड कमिटी का गठन किया गया जिसके सचिव ब्रह्मदेव प्रसाद बिंद और अध्यक्ष संजय पासवान चुने गए।

इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए), हिलसा, बिहार का दूसरा प्रखंड सम्मेलन 9 जनवरी 2024 रजिया रघुवर हॉल, हिलसा में संपन्न हुई।

सम्मेलन के उद्घाटन आरवाईए के मानद राज्य अध्यक्ष डुमराँव विधायक कॉ अजीत कुशवाहा ने किया।
अपने उद्घाटन भाषण में कॉ अजीत कुशवाहा ने कहा कि आज पूरा देश भयंकर महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है। केन्द्र सरकार साल में 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था आज 10 साल के शासन काल मे देश के 20 करोड़ लोगों को रोजगार देने के बजाय करोड़ों लोगों की नौकरी छिन ली. मोदी सरकार ने रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले तमाम संसाधनों, राष्ट्रीय संपत्ति से लेकर प्राकृतिक संसाधनों को भी अडानी जैसे कॉरपोरेट के हाथों बेच दिया गया है।

अब मोदी सरकार नफरत फैला कर 2024 में पुन: सत्ता हासिल करना चाहती है। आरवाईए पुरे देश में नौजवानो को संगठित करते हुए मोदी सरकार के दस साल पूरे होने पर इनके तबाही-बर्बादी-विनाश का हिसाब क़िताब करते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेगी।

मुख्य अतिथि राज्य सचिव कॉ शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि बीजेपी- आरएसएस हर दिन व हर स्तर पर संविधान और लोकतंत्र को कुचल रही है। उन्होेंने कहा कि आज हिंदुस्तान में उन्माद-उत्पात कोई अपवाद की घटना नहीं बल्कि एक नियम बन गया है. पूरे देश में आतंक का शासन चल रहा है. इसलिए, जरूरत इस बात की है कि शिक्षा , रोजगार के साथ - साथ देश के संपदा को बचाने एवं संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के पक्ष में नौजवानों की एक बड़ी एकता कायम की जाए. हम एक दूसरे का सुख-दुख समझें और एकताबद्ध होकर भाजपा को सरकार और समाज से बेदखल करें।

सम्मेलन को आरवाईए के राज्य उपाध्यक्ष तारीख अनवर, नालंदा जिला सचिव शत्रुघन कुमार जिला अध्यक्ष बिरेश कुमार ने भी संबोधित किया।

सम्मेलन के प्रवेक्षक आरवाईए नालंदा के जिला सचिव शत्रुघ्न कुमार की देख-रेख में 21 सदस्यीय प्रखंड कमिटी का गठन किया गया जिसके सचिव ब्रह्मदेव प्रसाद बिंद और अध्यक्ष संजय पासवान चुने गए।

इस सम्मेलन की अध्यक्षता संजय पासवान, ब्रह्मदेव प्रसाद बिंद और क्रांति प्रकाश वाली तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने किया।

ree


 
 
 

Comments


bottom of page